नेशनल मीडिया प्रेस क्लब द्वारा धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

कानपुर/ नेशनल मीडिया प्रेस क्लब द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सर्वप्रथम संगठन प्रादेशिक कार्यालय काकादेव कानपुर में झंडारोहण किया गया, झंडारोहण के उपरांत गाजे बाजे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई, जो प्रादेशिक कार्यालय काकादेव से प्रारंभ हुईं, तिरंगा यात्रा बड़े हो जोश व उत्साह के साथ कानपुर के विभिन्न स्थानों से होते हुए जैसे ही घंटाघर रोड बांसमंडी में नेशनल मीडिया प्रेस क्लब जिला सूचना मंत्री सुहैल मंसूरी, सदस्य अजहर आलम व उनकी टीम द्वारा बनाए गए कैंप कार्यालय पहुंची वैसे ही तिरंगा यात्रा कर रहे सभी देश प्रेमियों, संगठन पदाधिकारियों का कमेटी द्वारा जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया, भारत माता की जय, बंदे मातरम, जैसे नारों की गूंज से माहौल गर्म हो गया, कैम्प कमेटी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष एम डी शर्मा को अंगवस्त्र व समस्त कमेटी को तिरंगा झंडा देते हुए माल्यार्पण के साथ सम्मानित करते हुए जलपान कराया गया।

आपको बता दें भारत का सबसे लोकप्रिय व मजबूत विशाल राष्ट्रीय संगठन नेशनल मीडिया प्रेस क्लब तिरंगा यात्रा कैंप कार्यालय पर भाजपा नेता जीत प्रताप सिंह व अन्य वरिष्ठ जनों द्वारा पहुंचकर शुभकामनाएं दी गई, कैंप कार्यालय के बाद तिरंगा यात्रा आगे बढ़ी और घंटाघर स्थित भारत माता प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लेते हुए जयघोष के साथ आगे बढ़ी, जो टाटमिल होते हुए प्रशासनिक कार्यालय श्याम नगर तक पहुंची, तिरंगा यात्रा प्रशासनिक कार्यालय पहुंचते ही सभी सदस्यों व पदाधिकारियों का देश के प्रति सम्मान व जोश देखकर राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट ज्ञानेंद्र कटियार द्वारा स्वागत व सम्मान के साथ कार्यालय कैंप में प्रवेश कराया गया, प्रशासनीक कार्यालय पहुंचकर सर्वप्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष एम डी शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट ज्ञानेंद्र कटियार द्वारा झंडारोहण करते हुए राष्ट्रगान के उपरांत गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया, सभी सदस्यों व पदाधिकारी को गणतंत्र दिवस के विषय में नेशनल मीडिया प्रेस क्लब राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट ज्ञानेंद्र कटियार ने प्रकाश डाला, वहीं मंच का संचालन कर रहे प्रदेश मंत्री कृष्णा शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एम डी शर्मा को आमंत्रित करते हुवे गणतंत्र दिवस व संगठन नीतियों पर प्रकाश डालने का आग्रह किया!

राष्ट्रीय अध्यक्ष एम डी शर्मा द्वारा सर्वप्रथम सभी उपस्थित मंचासीन पदाधिकारियों व आए हुए अतिथियों, सदस्यों व पदाधिकारी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की, इसके बाद संगठन में उपस्थित सभी सदस्यों व पदाधिकारियों का एक दूसरे से परिचय कराते हुए गणतंत्र दिवस व संगठन नीतियों पर प्रकाश डाला, एमडी शर्मा ने भारत के संविधान निर्माण अवधि 2 वर्ष, 11 मांह, 18 दिन का जिक्र करते हुए संगठन द्वारा बनाई गई योजना नीतियों पर भी प्रकाश डाला और कहा कि जिस तरह संविधान निर्माण में समय लगा था उसी प्रकार से नेशनल मीडिया प्रेस क्लब द्वारा सदस्यों को पदाधिकारी के हित में बनाई गई योजनाओं पर भी समय लगा नेशनल मीडिया प्रेस क्लब ने सदस्यों व पदाधिकारी के लिए निशुल्क बीमा स्वास्थ्य पेंशन जैसी योजना को बनाकर केवल उनके ही जीवन को सुरक्षित नहीं किया बल्कि उनके साथ उनके जीवन से जुड़ा एक नामांकित व्यक्ति भी पेंशन का भोगी बन सकता है जिसके लिए कुछ नियम व शर्ते हैं जो आगे बैठक में बताई जाएगी नेशनल मीडिया प्रेस क्लब द्वारा प्रत्येक महीना जिस प्रकार से एक मासिक बैठक आयोजित की जाती है ठीक उसी प्रकार से दूसरे रविवार को कानून की पाठशाला संचालित की जाएगी पाठशाला में पत्रकारिता पत्रकारिता का प्रशिक्षण कानून की सलाह और देश व समाज के प्रति आपका उत्तरदायित्व विस्तार पूर्वक अनुभवी पत्रकारों अधिवक्ताओं व समाज के बुद्धिजीवी वर्ग द्वारा दिया जाएगा साथ में प्रशिक्षण से संबंधित प्रतिदिन प्रश्नोत्तरी भी की जाएगी जिसमें प्रश्नों का सही उत्तर देने वाले प्रत्येक सदस्य को तुरंत पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा, साथ में सभी सदस्यों का पदाधिकारी के लिए स्वरोजगार योजना चालू की जा रही है जिसके माध्यम से सभी सदस्य व पदाधिकारी अपनी पत्रकारिता के साथ-साथ एक निश्चित आई का साधन भी प्राप्त कर सकेंगे, साथ में श्री शर्मा ने बताया कि 1 फरवरी 2026 से लेकर 31 मार्च 2026 तक संगठन कार्यालय पर सदस्यता के फॉर्म केवाईसी के रूप में पुनः निशूल्क भरे जाएंगे । सभी सदस्यों को फॉर्म भरकर आवश्यक प्रपत्र संलग्न करके जमा करना आवश्यक है ताकि दी जाने वाली योजनाओं का लाभ सीधे सदस्यों को मिल सके। 1 अप्रैल 2026 के उपरान्त संगठन में बहुत से बदलाव देखने को मिल सकेंगे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने संगठन उद्देश्यों व पत्रकारिता पर प्रकाश डालते हुए गणतंत्र दिवस कार्यक्रम समापन की घोषणा की।

गणतंत्र दिवस की इस मधुर बेला पर प्रमुख रूप से नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम डी शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट ज्ञानेंद्र कटियार, खुलासा कानपुर संपादक संजय शर्मा, संरक्षिका डॉक्टर पदमा, प्रदेश मंत्री कृष्णा शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉक्टर बलबीर कपाड़िया, मंडल अध्यक्ष एडवोकेट अवधेश सिंह तोमर व दिग्विजय सिंह, मंडल महामंत्री वीरेंद्र शर्मा, मण्डल उपाध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप कटियार व मोहम्मद जुनेद एवं एडवोकेट प्रशांत मिश्रा, मंडल मीडिया प्रभारी संतोष कुशवाहा, जिला अध्यक्ष अमित कुमार, जिला सचिव विजय श्रीवास्तव, जिला सूचना मंत्री सुहैल मंसूरी, जिला मीडिया प्रभारी मोहम्मद शादाब रईस, फतेहपुर जिलाध्यक्ष शाह आलम वारसी, कानपुर देहात जिला उपाध्यक्ष अर्पित सिंह व जिला मंत्री अनिल कुमार, कैंप में अतिथि MLC सलिल बिश्नोई, भाजपा नेता जीत प्रताप सिंह, रवि शंकर हवेलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष वंचित समाज लोक कल्याण महासमिति, क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह छाबड़ा अल्पसंख्यक मोर्चा बुंदेलखंड, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी हाजी मोनू रंगरेज अल्पसंख्यक मोर्चा, भाजपा पार्षद विकास साहू,राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालेंटियर भाजपा प्रशासनिक प्रदेश अध्यक्ष अनिल माथुर MLC प्रतिनिधि, सरवन ठाकुर प्रदेश महामंत्री, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा से श्रीमती सोनिया ठाकुर, अमर स्तम्भ समाचार पत्र से पप्पू यादव, पूर्व जिला सचिव अनिल सिंह चौहान, न्यू वायरल सच संपादक अनुराग मिश्रा, जिला सोशल मीडिया प्रचार मंत्री पत्रकार दिनकर, टीकम सिंह, पत्रकार संदीप, असलम पहलवान, शाकिब, विक्की, रेहान खान, जीशान अहमद, साहिल हसन, सरताज अंसारी, अदनान खान, उबैद, रवि श्रीवास्तव, नीतू चौरसिया, राजू, राजकुमार के साथ सैंकड़ों देशप्रेमियों, सदस्यों व पदाधिकारियों ने लिया भाग और गणतंत्र दिवस की एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *