नेशनल मीडिया प्रेस क्लब फतेहपुर नई जिला कार्यकारिणी का गठन, जिलाध्यक्ष शाह आलम वारसी व महामंत्री फुजैल खान के साथ साथ 35 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

फतेहपुर / भारत का सबसे लोकप्रिय संगठन नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के फतेहपुर जिला इकाई का हुवा गठन, राष्ट्रीय अध्यक्ष एम डी शर्मा राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट ज्ञानेंद्र कटियार, राष्ट्रीय संगठन मंत्री जागेश्वर फौजी, मण्डल अध्यक्ष एडवोकेट अवधेश सिंह तोमर, मण्डल महामंत्री वीरेन्द्र शर्मा, जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रशान्त मिश्रा ने फतेहपुर पहुंचकर सभी उपस्थित पदाधिकारियों को सत्र 2026- 27 हेतू मनोनीत किया , 35 पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देते हुए कमेटी द्वारा स-सम्मान प्रमाण पत्र देकर माल्यार्पण करते हुए सम्मानित किया गया।

सर्वप्रथम जागेश्वर फौजी राष्ट्रीय संगठन मंत्री को राष्ट्रीय अध्यक्ष एम डी शर्मा व राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट ज्ञानेंद्र कटियार ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। फतेहपुर जिला कमेटी के पिछले वर्ष के बेहतर कार्यों को देखते हुए शाह आलम वारसी को पुनः जिला अध्यक्ष, श्याम स्वरूप जिला संयोजक, शराफत खान जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, फुजैल खान को जिला महासचिव, मोहम्मद हारुन जिला उपाध्यक्ष, विवेक कुमार जिला उपाध्यक्ष, उस्मान खान जिला उपाध्यक्ष, गुलाब हुसैन जिला कोषाध्यक्ष, नियाज़ अहमद जिला प्रचार मंत्री, प्रभात कुमार जिला संगठन मंत्री, अजय सिंह मौर्य जिला मंत्री, शिवकरण जिला मंत्री, अतुल जिला मंत्री, संतोष कुमार जिला सूचना मंत्री, फाजिल अंसारी जिला सचिव, शिव कुमार जिला सचिव, नदीम सिद्दीकी जिला व्यवस्था मंत्री, अन्नू वर्मा जिला प्रवक्ता, संतोष प्रजापति जिला मीडिया प्रभारी, मोहम्मद रजा जिला कार्यकारिणी सदस्य, एडवोकेट फिरोज खान जिला विधि सलाहकार बनाया गया।

तहसील स्तर पर रामदेव गुप्ता तहसील अध्यक्ष सदर, अब्दुल हमीद तहसील मीडिया प्रभारी, प्रवीण कुमार तहसील संगठन मंत्री, मोहम्मद फैसल खान तहसील सचिव, हुमैर अख्तर तहसील प्रचार मंत्री तथा लव सिंह सदस्य बनाए गए।अधिवक्ता क्लब से जिलाध्यक्ष एडवोकेट पूर्णेन्द्र कुमार अग्निहोत्री, जिला अध्यक्ष एडवोकेट नितिन त्रिपाठी महामंत्री, एडवोकेट रितिक पाल कोषाध्यक्ष, एवं सामाजिक क्लब से आशीष कुमार जिला महासचिव, जिला सचिव सोनू व रमाकांत, जिला प्रचार मंत्री जितेंद्र कुमार, जिला सूचना मंत्री शिव पाल, जिला व्यवस्था मंत्री विनोद, जिला मंत्री नरेश कुमार, जिला मंत्री गुफरान इत्यादि को पदभार सौंपा गया। नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम डी शर्मा ने अवगत कराया कि सभी पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण “राष्ट्रीय हिंदी पत्रकारिता दिवस” के शुभ अवसर पर 30 मई 2026 को भव्य तरीके से कराया जाएगा। सपथ ग्रहण का स्थान व मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों की जानकारी जल्द ही दी जाएगी।

नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम डी शर्मा द्वारा प्रशिक्षण देते हुए विस्तार से संगठन की रणनीति,पत्रकारों व पत्रकारिता पर प्रकाश डालते हुए विस्तार से जानकारी प्रदान की और संगठन के साथ पूर्ण निष्ठा, लगन से कार्य कर रहे सदस्यो व पदाधिकारियों हेतू संगठन की ओर से निर्धारित किए गए निशुल्क बीमा, स्वास्थ्य, पेंशन जैसी व्यवस्थाओं पर प्रकाश डाला। वहीं राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट ज्ञानेंद्र कटियार ने गठित की गई कमेटी के सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ अपने पद के अनुसार निडर होकर अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करने हेतू निर्देशित किया। वही राष्ट्रीय संगठन मंत्री जागेश्वर फौजी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए दिए गए पद को जिम्मेदारी के साथ निभाने को कहा और किसी भी बैठक, प्रशिक्षण व कार्यक्रम हेतू फौजी कॉम्प्लेक्स निःशुल्क देने की बात की साथ में कमेटी के सहयोग के लिए 24 घंटे सेवाएं प्रदान करने को कहा ।
जिलाध्यक्ष शाह आलम द्वारा मुख्य अतिथि एम डी शर्मा, विशिष्ट अतिथि एडवोकेट ज्ञानेन्द्र कटियार, राष्ट्रीय संगठन मंत्री जागेश्वर फौजी, मण्डल अध्यक्ष एडवोकेट अवधेश सिंह तोमर, एडवोकेट प्रशान्त शर्मा, मण्डल महामंत्री वीरेन्द्र शर्मा को प्रतीक चिन्ह प्रदान करते हुए स्वागत व सम्मान करते हुए भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया, कार्यक्रम समापन उपरांत सभी को जलपान व भोजन कराते हुए विदाई प्रदान की गई। कार्यक्रम में सैंकड़ों पत्रकार, अधिवक्ता व समाजसेवी उपस्थित रहे, संगठन द्वारा सभी को सम्मानित किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *