फतेहपुर। जनपद में नव आगंतुक जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स जी के आगमन के उपरांत शिष्टाचार भेंट का सिलसिला जारी है। भारत का सबसे लोकप्रिय व मजबूत राष्ट्रीय संगठन नेशनल मीडिया प्रेस क्लब जनपद फतेहपुर कमेटी द्वारा जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी महोदया से औपचारिक शिष्टाचार भेंट की गई।

नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के राष्ट्रीय संगठन मंत्री जागेश्वर फौजी एवं जिला अध्यक्ष शाह आलम वारसी के नेतृत्व में संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचा, जहां जिलाधिकारी महोदया को पुष्पगुच्छ (बुकलेट) भेंट कर उनका गरिमापूर्ण स्वागत किया गया।कार्यक्रम पूरी तरह औपचारिक एवं शिष्टाचार आधारित रहा। इस दौरान जिलाधिकारी महोदया श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनका परिचय प्राप्त किया तथा सभी का धन्यवाद व्यक्त किया।

इस अवसर पर संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों में जिला संयोजक श्याम स्वरूप गुप्त, जिला महासचिव फुजैल खान, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद हारून, जिला प्रचार मंत्री नियाज़ अहमद, जिला सचिव फाजिल अंसारी, जिला मंत्री शिव करन सिंह, सदर तहसील अध्यक्ष रामदेव गुप्ता एवं तहसील प्रचार मंत्री हुमैर अख्तर सहित अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान सादगी, अनुशासन और औपचारिकता का विशेष ध्यान रखा गया। यह शिष्टाचार भेंट पूर्णतः स्वागत, मुलाकात एवं परिचय तक सीमित रही, जिसमें संगठन की एकजुटता और गरिमा स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

