नेशनल मीडिया प्रेस क्लब कमेटी द्वारा की गई कार्यक्रम समीक्षा बैठक, लिए गए अहम निर्णय,

कानपुर / नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के प्रादेशिक कार्यालय काकादेव कानपुर में एक विशेष बैठक आयोजित की गई जिसमें आयोजित किए गए हिन्दी पत्रकारिता दिवस कार्यक्रम की समीक्षा की गई ताकि भविष्य में कार्यक्रम को और भव्य बनाया जा सके, बैठक में कानपुर जिलाध्यक्ष अमित कुमार ने नेशनल मीडिया प्रेस क्लब विस्तार हेतु कई मुद्दों पर जिला कमेटी को अहम निर्देश जारी किए ।

वही नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के जिला महामंत्री सुरेश सविता ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष एम डी शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट ज्ञानेंद्र कटियार, मण्डल अध्यक्ष एडवोकेट अवधेश सिंह तोमर, मण्डल अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, मण्डल महामंत्री वीरेन्द्र शर्मा व समस्त सहयोगी कमेटी का धन्यवाद ज्ञापित किया, जिन्होंने कार्यक्रम को भव्य बनाने में अपनी महती भूमिका निभाई। साथ में नेशनल मीडिया प्रेस क्लब से जुड़े सभी पत्रकारों को निडर, निष्पक्ष पत्रकारिता करने का निर्देश देते हुए कहा कि यदि आपकी सच्ची कलम के बीच शासन प्रशासन कोई फर्जी तरीके से फ़साने की साजिश रचने का प्रयास करेगा उसे जिला कमेटी मुंहतोड़ जवाब देगी। हमारी कमेटी सच्चे पत्रकारों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर हर स्थिति व परिस्थिति में साथ देगी । सभी उपस्थिति कमेटी द्वारा नेशनल मीडिया प्रेस क्लब को आगे बढ़ाने के लिए कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई ।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष एम डी शर्मा ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉक्टर बलवीर कपाड़िया, मंडल अध्यक्ष अवधेश सिंह तोमर, मंडल अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, मंडल महामंत्री वीरेन्द्र शर्मा, जिलाध्यक्ष अमित कुमार, जिला महामंत्री सुरेश सविता ,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय श्रीवास्तव, जिला सचिव विशु रक्सेल, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप तिवारी, जिला प्रचार मंत्री नीरज कुशवाहा, जिला सूचना मंत्री अनिल चौहान, जिला मीडिया प्रभारी मो० शादाब रईस, जिला कार्यकारिणी नितिन कुमार, प्रदीप श्रीवास्तव, पप्पू यादव, सुमित सैनी, सतीश शाहू, राज कुमार सैनी, रविन्द्र यादव, अजय राजपूत, तकरून अली प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *